RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राजीविका रंगोत्सव 2025′: ग्रामीण महिला उद्यमशीलता का उत्सव ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में राजीविका का अहम योगदान:मुख्य सचिव

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 मार्च। शासन सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा राजीविका रंगोत्सव – 2025 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन शासन सचिवालय में 4 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उद्यमशीलता की सफलता को प्रदर्शित किया जायेगा।

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन

मुख्य सचिव ने शर्बत स्टॉल, बगरू प्रिन्ट दुपट्टा, कशीदाकारी बैग, बाजरा कुकीज आदि स्टॉलो से खरीददारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजसमंद व जोधपुर जिलों में शर्बत व बाजरा आधारित उत्पादों की बिक्री की सराहना की।

ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक मंच

राजीविका रंगोत्सव का उद्देश्य राज सखियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये असाधारण कार्यो को प्रदर्शित करना है, जिन्होंने सफल उद्यमियों के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन में हस्त निर्मित एवं जैविक उत्पाद सीताफल, नीम और गेंदा जैसे जैविक तत्वों से निर्मित हर्बल गुलाल, हिमाल्यन मल्टी फ्लोरा, जामुनहनी, वाईल्ड फोरेस्ट सरसों हनी से निर्मित फ्लेवर्ड हनी, हस्त निर्मित साबुन, पर्सनल केयर उत्पाद, पारम्परिक स्नेक्स, चमड़े के उत्पाद, हस्त निर्मित वस्त्र और पारम्परिक परिधान, सस्टेनेबल व लकड़ी के हस्तशिल्प और आभूषण बॉक्स, ब्लू पोटरी, पेन्टिंग्स और पारम्परिक पेय पदार्थ शामिल है।
राजीविका रंगोत्सव केवल एक प्रदर्शनी ही नही, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक आंदोलन है। यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने, उनके आर्थिक स्थिरता बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। चार दिवसीय यह आयोजन रंगो से भरी सफलता की उम्मीद लेकर आया है, जहां राजस्थान की स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता से अपने भविष्य को नया आकार दे रही है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग कनिष्क कटारा, राज्य मिशन निदेशक राजीविका सलोनी खेमका, परियोजना निदेशक राजीविका अजय कुमार आर्य, ग्रामीण विकास विभाग एवं राजीविका के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर जिले के कृषक गुजरात में जाकर सीखेंगे बागवानी के नये गुर,53 कृषकों का दल 5 दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुआ रवाना।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गया में पितृपक्ष मेला-2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेजो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से की शिरकत।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देशन में आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, एलपीजी,पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment