RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य स्तरीय आरोग्य मेला – 2025, जयपुर जिला कलेक्टर ने किया मेले का अवलोकन, मेले के दूसरे दिन 9430 लोगों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लिया लाभ।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)03मार्च । जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने रविवार को आयुष विभाग द्वारा आयोजित “आरोग्यम्” राज्य स्तरीय आरोग्य मेला – 2025 के दूसरे दिन मेले का दौरा किया और विभिन्न स्टॉलों पर दी जा रही आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों से चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया।
मेले के नोडल अधिकारी डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि आयुर्वेद निदेशक डॉ. आनंद शर्मा के सानिध्य में आयोजित व्याख्यान में नई दिल्ली के आशा आयुर्वेद के इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. चंचल शर्मा ने बांझपन के कारण एवं समाधान पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त अग्निकर्म एवं विद्धकर्म विशेषज्ञ डॉ. रवि गोगिया द्वारा अग्निकर्म एवं विद्धकर्म जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें उनके प्रभाव और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मेले के दूसरे दिन 9430 लोगों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। मेले में आयुर्वेद चिकित्सा, सौंदर्य प्रसाधन, अग्निकर्म, स्वर्णप्राशन, जलनेति, होम्योपैथी चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, प्राकृतिक परीक्षण, नाड़ी परीक्षण एवं अन्य चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजनयिकों, उद्योगपति और निवेशकों से मुलाकातें।

rktvnews

भोजपुर:डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय सहित बूथों पर पुष्पांजलि कर श्रद्दांजलि दी गई।

rktvnews

नितिन गडकरी ने रांचीमें 9400 करोड़ रुपये की 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

गढ़वा:गोविंद प्लस टू हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

भारत ने चिली को वेव्‍स 2025 के लिए निमंत्रण दिया, केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की यात्रा के दौरान चिली की मंत्री कैरोलीना आर्रेदोंदो के साथ मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment