RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया।

विधानसभा पहुंच कर स्व.सखलेचा के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)04 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक आदर्श स्थापित किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सखलेचा का व्यक्तित्व और कृतित्व लोकहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। वे एक कुशल संगठनकर्ता थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा के तत्कालीन कार्यकाल, उनसे प्राप्त प्रेरणा और अन्य संस्मरणों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के परिजन, जनप्रतिनिधि और विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:विश्व जनसंख्या दिवस पर समारोह, जनसंख्या नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर करने होंगे प्रयास : जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

rktvnews

बक्सर: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,07 गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब जप्त।

rktvnews

बक्सर जिले के सेमरी पीएनबी बैंक में डकैती, अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूटें! विरोध करने पर मैनेजर व 2 कर्मचारियों को किया घायल।

rktvnews

उज्जैन:जनसहयोग से बावड़ियों, तालाबों और कुओं के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम जारी।

rktvnews

भोजपुर:तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी,आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पदमुक्त करना होगा:आजाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment