RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 फ़रवरी।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मुलाकात की और आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राममोहन नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार लाल मिर्च खरीदने की योजना बना रही है और उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक पत्र सौंपा है जिसमें लाल मिर्च किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया है।

Related posts

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा एतिहासिक : राजेश्वर पासवान

rktvnews

आईएनएस सुमेधा ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23’ में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

rktvnews

अवैध गैस रिफिलिंग प्रवर्तन दल को देख सिलेंडर छोड़ भागे युवक।

rktvnews

हिम्मत, मोहब्बत और इंसाफ की कहानी ‘रोमियो एस3’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर & पिक्चर्स पर।

rktvnews

भोजपुर: फलेरिया कार्यक्रम को ले मास ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम की की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

मोहर्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment