RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियोभारत फोन पर फ्री में मिलेगा यूपीआई भुगतान अलर्ट, जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च।

RKTV NEWS/मुंबई(महाराष्ट्र )24 जनवरी।जियो, गणतंत्र दिवस पर जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च करेगा। यह सुविधा जियोभारत फोन पर आजीवन फ्री में उपलब्ध होगी। दरअसल जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के यूपीआई भुगतान के अलर्ट मिल सकेंगे। भारत में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है। देश के 5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों व छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक जियोसाउंडपे एक अभूतपूर्व इनोवेशन है। जो हर UPI भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट मैसेज देगा। जिससे छोटे से छोटे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा। मौजूदा छोटे और सूक्ष्म व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए हर महीने करीब 125 रुपये का भुगतान करते हैं। अब यह सर्विस जियोसाउंडपे पर मुफ़्त उपलब्ध होने के कारण, जियोभारत फोन इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता सालाना 1,500 रुपये तक बचा पाएंगे।
जियोभारत फोन को करीब साल भर पहले लॉन्च किया गया था और यह दुनिया का सबसे किफ़ायती 4G फ़ोन माना जाता है, जिसकी कीमतर मात्र 699 रुपये है। इस तरह, कोई भी व्यापारी नया जियोभारत फ़ोन खरीदकर सिर्फ़ 6 महीने में फ़ोन की पूरी कीमत वसूल सकता है। भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, जियो ने जियोसाउंडपे पर आधुनिक संगीत वाली वंदे मातरम की धुनें प्रस्तुत की है।
जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करता है। जियोभारत पर मुफ़्त जियोसाउंडपे सुविधा और वंदे मातरम के भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ, हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पृष्ट कर रही है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडोतोलन कर प्रधानमन्त्री ने की भ्रष्टाचार, ग़ुलामी के दौर, महंगाई और भारत के विकास की बात।

rktvnews

भोजपुर:दो अज्ञात लावारिस शवो का किया दाह संस्कार।

rktvnews

केंद्र ने मसूर (दाल) के अनिवार्य भंडार की जानकारी तत्काल प्रभाव से देने के लिए परामर्श जारी किया।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक,बहुउद्देशीय शिविरों के वृहद स्तर पर आयोजन को ले दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा निर्माणाधीन जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षमता भवन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment