RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पुरानी बातें!

पुरानी बातें!

क्यों लिए हो पुरानी ये बातें ,
आओ पुरानी बातें ये भूलाऍं ।
ढो रहे हो पुरानी ये रंजिशी ,
आओ पुरानी रंजिशी मिटाऍं ।।
भूल जाओ ईर्ष्या द्वेष की बातें ,
आओ प्यार का हाथ बढाऍं ।
भूलकर भूल चूक लेनी देनी ,
आओ पावन महाकुंभ नहाऍं ।।
त्याग चलें ये कुरीति बुराईयाॅं ,
पाखंड आडंबर आओ मिटाऍं ।
खंड खंड में हम आज बॅंटे हैं ,
आओ हम मिल एक हो जाऍं ।।
चला गया रंजिशी का जमाना ,
तुम किस भूल में आज पड़े हो ।
चल पड़े तुम अनीति की राहें ,
विपरीत सत्य मार्ग से डरे हो ।।
धो डालो सड़ी गली ये सोचें ,
निर्मल पावन मस्तिष्क पाऍं ।
नहीं रहे हम आदिम मानव ,
नवयुग आधुनिकता दिखाऍं ।।
रचनाकार :अरुण दिव्यांश ,डुमरी अड्डा छपरा ( सारण )

Related posts

वैशाली:लालगंज प्रखंड को मिला जिला का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई ।

rktvnews

रायपुर : बैगा परिवारों का पक्का मकान का सपना हो रहा साकार।

rktvnews

भोजपुर:कवि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित मनमौजी सम्मान।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में पिछले एक वर्ष में स्थापित हुए विकास के नए आयाम:बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच किया कंबलों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment