RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 जनवरी। आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा राजस्व विभाग के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने परिमार्जन से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को कैंप मोड में कार्य कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में अंचल कार्यालयों में कैंप आयोजित कर दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस से संबंधित मामलों की हल्का वार समीक्षा करते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 दिसंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने संविधान अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने समाहरणालय से पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, उचित पोषहार के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment