RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उपराष्ट्रपति ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अक्टूबर। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा की दीपावली के इस शुभ अवसर पर, मैं भारत के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ और स्नेहपूर्ण अभिवादन प्रेषित करता हूँ।
प्रकाश द्वारा अंधकार पर, आशा की निराशा पर एवं ज्ञान की अज्ञानता पर कालजयी विजय का प्रतीक दीपावली का त्योहार भारत तथा विश्व भर में हमारे प्रवासी समुदायों द्वारा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
यह पर्व हमें नीतिपरायणता और समर्पण का संदेश देता है, जो हमें अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने के लिए निरन्तर प्रेरित करता है।
इस दीपावली पर अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव एक अद्भुत दृश्य होगा जो सभी को एकजुट करेगा। दीपों की रोशनी न केवल इस संसार को अपितु हमारे मन और आत्मा की गहराईयों को भी प्रज्वलित करेगी।
आइए इस दीवाली पर आस्था के दीपक जलाकर अपना मार्ग रौशन करें तथा भारत की एकता, समृद्धि और असीमित प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें। इस पर्व की आभा हमारे दिलों में ज्ञान, करुणा और शांति को प्रेरित करे, हमारे जीवन को समृद्ध बनाए और हम सभी को मज़बूती दे।
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Related posts

चतरा:अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के प्राचार्य से 20 सूत्री मांगों को लेकर मिला आइसा का प्रतिनिधि मंडल।

rktvnews

5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment