RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:भाजपा की कोख से झारखंड का जन्म हुआ है, हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते : डॉ रविंद्र राय

भारतीय जनता पार्टी जब तक है, झारखंड को सुरक्षित रखने का काम हम करेंगे।

रविन्द्र राय को बनाया गया झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)27 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा में 1984 से हम सब साथ काम कर रहे हैं। राजनीतिक सुझबुझ कार्यकर्ता के नाते क्या भाव होना चाहिए, यह सब हम लोगों के संस्कार में आया है। अनेक अवसर पर चुनाव लड़ने का, चुनाव लड़ाने का, पार्टी का नेतृत्व करने का प्रदेश स्तर पर भी अनुभव थोड़ा बहुत मुझे रहा है। कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर झारखंड को फिर से राजनीतिक संक्रमण काल से मुक्त कराने के लिए पार्टी ने जो हमारे ऊपर विश्वास किया इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
श्री राय ने कहा कि चुनाव के मौके पर उन्होंने मुझे एक खास जिम्मेदारी दी है। चुनाव में किसी प्रकार का कार्यकर्ता और संचालन के बीच गैप ना हो, उसे हम पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह मानता हूं कि अटल, आडवाणी के सपनों का झारखंड बनना चाहिए। भाजपा की कोख से झारखंड का जन्म हुआ है। हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते। झारखंड आने वाले समय में कैसे बेहतर करें, इस दिशा में मैं काम करूंगा। भारतीय जनता पार्टी जब तक है, झारखंड को सुरक्षित रखने का काम हम करेंगे।
पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉक्टर राय भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे यहां चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर किया।
डॉ राय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, डॉक्टर प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

Related posts

राजस्थान:विश्व नवकार मंत्र दिवस समारोह आयोजित, राज्यपाल ने नवकार मंत्र को ध्यान से जुड़ी अध्यात्म की भारतीय महान परंपरा बताया।

rktvnews

प्रयागराज भगदड़: प्रशासनिक लापरवाही या भक्तों का उन्माद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अक्टूबर 24

rktvnews

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment