RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)14 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नीति आयोग से संबंधित सूचकांकों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। आकांक्षी जिला अन्तर्गत सम्पूर्णता अभियान में शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीएचआर वितरण और जीविका को फंड उपलब्ध कराने जैसे कार्याें पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला/प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश देश के पिछड़े जिलों को विकास की मुख्य धारा में लाना है। जिलाधिकारी ने इस बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और अपने-अपने कार्याें को और अधिक प्रभावी ढ़ंग से करने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यतः 05 विषयगत क्षेत्र है जिसमें (1) स्वास्थ्य एवं पोषण (2) शिक्षा (3) कृषि एवं जल संसाधन (4) सामाजिक विकास – वित्तीय समावेशन, कौशल विकास एवं (4) आधारभूत संरचना। उक्त पांचों विषय के अन्दर 49 इंडिकेटर्स हैं, जिसपर लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया गया है। सम्पूर्णता अभियान में जिले के सभी क्षेत्रों में पॉच इंडिकेटर पर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गयी है। डीपीओ आईसीडीएस को जिलाधिकारी ने सम्पूर्णता अभियान के तहत लक्ष्य की प्राप्ति में कमी रहने के कारण 30 अक्टूबर 2024 तक लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

रामगढ़:सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया चुट्टूपालू घाटी एवं पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण।

rktvnews

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये गंगा महाआरती का निर्देशन करेंगे गुरु बक्शी विकास।भोजपुर जिले को करेंगे गौरवान्वित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

भोपाल:उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment