RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनता के हर दुख सुख और जरूरत का ख्याल रखकर ही समाज में बदलाव संभव:आइपीएस आनंद मिश्रा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। शनिवार को संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में गुलजारपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता विंदेश्वरी राय,संचालन उज्ज्वल राय ने किया । स्वास्थ्य शिविर में सरकारी स्वास्थ्यकर्मी एवं डॉक्टर द्वारा इलाज एवं दवा वितरण किया गया। आनंद मिश्रा को अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
गांव की बदहाली और फटेहाली स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद भी नहीं बदली। समाज में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए समुचित शिक्षा और चिकित्सा पर ध्यान देने की जरूरत है। जो बिना जागरूक व संगठित हुए पूरा नहीं हो सकेगा। आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा की जनता की हर दुख सुख और जरूरत का ख्याल रखकर ही समाज में बदलाव संभव है और संघर्ष सेवा समिति का लक्ष्य भी यही है।
सामाजिक उत्थान के लिए प्रयास चल रहा है। मेरा भी प्रयास है विकाश की अलख जगाना है। संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा की ये संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य और बदहाली से बदलाव के लिए कार्य करती है। उक्त कार्यक्रम में नवीन राय , निरंजन सिंह, मनोज उपाध्याय, बिनोद तिवारी,मनीष पांडे,सुरेंद्र सिंह, पिंटू मौआर,श्रवण राय, सुजीत कुमार,बजरंगी राय,सतीश राय,चितरंजन सिंह,रंजित कुमार,उत्तम कुमार सम्मिलित रहे।

Related posts

झारखंड:यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

rktvnews

सुविज्ञ शिशु मंदिर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

rktvnews

रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा।

rktvnews

सारण:जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच।

rktvnews

आरा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में माले ने दिया धरना!जनता के टैक्स के पैसों को लूटने नही दिया जायेगा:माले

rktvnews

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

Leave a Comment