RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम ने किया शुगर मिल का निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा ( बिहार)13 सितंबर।जिला पदाधिकारी मो० मकसूद आलम द्वारा 12 सितंबर को मगध सूगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई भारत शुगर मिल सिधवलिया का औचक निरीक्षण किया गया।
कार्यपालक अध्यक्ष भारत सूगर मिल सिधवलिया विकास चंद्र त्यागी एवं कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष कुमार खन्ना द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा चीनी मिल में चल रही आगामी पेराई सत्र 2024 25 के तैयारी की विस्तृत जानकारी ली गई एवं स्वयं चीनी मिल कारखाना के अंदर जाकर निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा शुगर फैक्ट्री की विस्तृत जानकारी एवं शुगर फैक्ट्री के विभिन्न गतिविधियों से अवगत होने के पश्चात चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष श्री विकास चंद्र त्यागी द्वारा जिला पदाधिकारी को चीनी मिल में चल रही तैयारी के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए बताया गया कि नवंबर माह 2024 के अंतिम सप्ताह में आगामी पेराई सत्र 2024 25 का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष कुमार खन्ना, उपाध्यक्ष तकनीकी मधु कुमार ,उपाध्यक्ष उत्पादन राकेश गोसाई, अभय कुमार मिश्रा, जयप्रकाश, पवन राव, एस०बी० उपाध्याय (प्रबंधक मानव संसाधन) व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

विहंगम योग समारोह कि तैयारी अंतिम चरण में।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु स्थित सीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में राष्ट्र निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

बैंक ऑफ इंडिया के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के शुभारंभ के साथ, पांच बैंक इस एकल खिड़की से सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत हो गए हैं।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने दरभंगा में 3463.2 करोड़ रुपये लागत की कुल 97 योजनाओं का किया उद्घाटन / शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संवाद का लोगों ने किया श्रवण।

rktvnews

Leave a Comment