RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: चर्चित सर्जन डॉ विकास द्वारा ब्लड बैंक का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। प्रसिद्ध सर्जन डा विकास सिंह द्वारा आधुनिक मशीनों से परिपूर्ण शांति मेमोरियल अस्पताल बाबू बाजार आरा में ब्लड बैंक का उद्घाटन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर आरा के सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव, आई एम ए भोजपुर के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार सिंह सहित शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि व अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन,बुके,शाल देकर डा विकास द्वारा सम्मान तथा फीता काट कर ब्लड बैंक का उद्घाटन हुआ।उपस्थित लोगों ने पूरे अस्पताल के सभी अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। सबने डा विकास के कार्यों और ब्लड बैंक की सफलता की बधाई दी।
अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए सीएस डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि ब्लड बैंक का स्थापित होना जिले वासियों के लिए,चिकित्सकों के लिए शुभ संकेत है। मरीज का 24 घंटा जान बचाने में यह ब्लड बैंक अति सहायक सिद्ध होगा। वैसे डॉक्टर विकास को बुलेट गोली निकालने वाले डॉक्टर के रूप में शहर से सुदूर देहात तक सभी लोग जानते हैं। उनकी क्षमता और मरीज का विश्वास अपने आप में एक महत्वपूर्ण इतिहास बन गया है। कहीं भी कोई घटना दुर्घटना खासकर गोली कांड की घटना होती तब लोग सीधे दौड़े दौड़े कहीं नहीं जाते हैं बल्कि डॉक्टर विकास का नाम सबके जिह्वा पर रहता है। ले चलो डॉक्टर विकास के पास। उन्हें पूरा भरोसा रहता है कि मरीज की जान बच जाएगी।अब ब्लड बैंक कंपोनेंट यूनिट की स्थापना से सभी ब्लड ग्रुप सुरक्षित रहेगा और कभी भी आपातकालीन स्थिति में दौड़ धूप नहीं करना पड़ेगा बल्कि जान बचाई जा सकेगी। यह अस्पताल भोजपुर के लिए एक अति महत्वपूर्ण सुरक्षित स्थान बन गया है। जिस काम को कोई मंत्री नेता जनप्रतिनिधि नहीं कर सके उसको एक चिकित्सक ने सफलीभूत बनाया इसके लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर डा विकास सिंह ने आभार व्यक्त किया और सबसे सहयोग की अपील भी की। डॉ विकास ने कहा कि कभी-कभी रात्रि में ऐसी स्थिति बन जाती थी कि चाहकर भी मरीज की जान बचाने में खून की कमी के कारण अपने आप को असमर्थ पाता था। उसके लिए मन में वर्षों से ब्लड बैंक स्थापित करने की बात जनहित के लिए थी जिसे आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कल इस आयोजन को सफल बनाया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के तमाम चिकित्सक बुद्धिजीवी रेडक्रॉस आइएमए के अधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सामुहिक विवाह सामाजिक समरसता का है सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चाईबासा:धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की ब्रह्मपुर विधानसभा के सुदूर दियरा क्षेत्र में चुनावी चौपाल।

rktvnews

भोजपुर: उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ +2 उच्च विद्यालय कड़ारी का स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

छत्तीसगढ़ की लोककला सीख रहे विभिन्न प्रांतों के छात्र!इंदिरा कला संगीत विवि में पंथी नृत्य पर कार्यशाला जारी।

rktvnews

Leave a Comment