RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय : मंत्री, हरि सहनी

मंत्री हरि सहनी नूरपुर पहुँच पीड़ित परिवार से मिले।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अगस्त।जिला के संदेश प्रखंड अंतर्गत नूरपुर गांव में बीते दिनों निषाद समुदाय के एक ही परिवार के तीन लोगो की संदिग्ध हालत में हत्या कर दी गई थी जिनके परिजन से आज मिलने के लिए बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री हरि सहनी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक मदद की एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार को भरोसा दिलाया कि हर हाल में अपराधी को प्रशासन ढूंढ़ निकालेगी ।परिवार के तीन सदस्य की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह से असहाय हो गए हैं मंत्री ने पूरे परिवार को हर संभव मदद करने एवं न्याय दिलाने भरोसा दिया। जिलाधिकारी से मिलकर नूरपुर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराया एवं हर संभव मदद करने के लिए निर्देश दिया।
पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान पूरे गांव के समक्ष भोजपुर पुलिस अधीक्षक को फोन कर अपराधी को अभिलंब गिरफ्तार कर ने का निर्देश दिया एवं इस घटना में जो भी पुलिस प्रशासन के कर्मी लापरवाही बरतने का काम किया है उन पर भी करवाई करने का निर्देष दिया।
बिहार सरकार के मंत्री पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलने के बाद आरा परिसदन मे प्रेस वार्ता की ।प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नुरपुर की घटना दयनीय है।इसकी जाँच कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक को बोला हूँ। साथ ही जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने की बात कहा। उन्होने कहा कि बिहार मे अपराध कम हो गया है।अब अपराधी अपराध कर बच नही सकता।पहले की सरकार मे अपराधी को सरकार के संरक्षण के कारण पुलिस तक हाँथ नही पहुंचता था,लेकिन आज नीतीश कुमार के शासन मे अपराधी सात घंटे के अंदर जेल की सलाखो के पीछे रहता है।
बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि आरा के धरहरा मे पिछड़ा, अतिपिछड़ा छात्राओं के लिए हाँस्टल बनेगा।इसके लिए जमीन उपलब्ध हो गया है।बहुत जल्द शिलान्यास होगा।
बाद मे मंत्री गुंडी गाँव पहुंच कर पिछले दिन अतिपिछड़ा समाज के नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म से पीड़ित परिवार के साथ मिलकर न्याय दिलाने की बात कही और घटना की निंदा की।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विधानपार्षद जीवन कुमार,वंदना राजवंशी,उदय प्रताप सिंह, रामदिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,गंगाधर पांडेय,लव पंडित,निशांत सिंह सेंगर सहित कार्यकर्ता और समर्थक थे।

Related posts

“मेरी माटी-मेरा देश” अभियान तहत संग्रहित मिट्टी से युक्त अमृत कलश को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नेहरू युवा केंद्र व सीआरपीएफ की टीम को आगे की अमृत कलश यात्रा के लिए सौंपा कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर: उद्योग मंत्री

rktvnews

नौकरशाहों के लिये दुनिया महज एक हेर-फेर की वस्तु है -कार्ल मार्क्स

rktvnews

भोपाल:राजनैतिक दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों जो विधि के अधीन भ्रष्ट आचरण एवं अपराध है!राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए दिशा निर्देश

rktvnews

देवघर:अनुमंडल अस्पताल, मधुपुर परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने काशी तमिल संगमम् II के दौरान वाराणसी का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment