RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई करें- डीएम

RKTV NEWS/सारण (छपरा)17 अगस्त।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज जिला उर्वरक टास्कफोर्स की बैठक आहुत की गई।बैठक में डीएम ने उन लाइसेंसी उर्वरक विक्रेताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए जो फसल सीजन के दौरान बिक्री नहीं करते हैं और बाद में ऊंचे दर पर बेचते हैं।
टास्कफोर्स का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य उर्वरक की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि यह निर्धारित सरकारी दरों पर लाभार्थी किसानों तक पहुंचे। सभी उर्वरकों की दरें जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल पर डाल दी गई हैं, जहां से कोई भी इन्हें देख सकता है। इसी प्रकार, सभी सक्रिय डीलरों की सूची भी सामान्य जागरूकता के लिए सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है।
जिले में किसानों को यूरिया से नैनो यूरिया की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीएम ने डीलरों से नैनो यूरिया की बिक्री की मात्रा के बारे में जानकारी लेने तथा सभी प्रखंडों की मैपिंग करने को कहा है। डीएम ने कहा कि जिला उन किसानों को चिन्हित चाहता है जो सफलतापूर्वक यूरिया से नैनो यूरिया पर आ गए हैं और उनका उत्पादन उतना ही या उससे अधिक है।
डीएम ने टास्कफोर्स को पंचायतवार मिट्टी की विशिष्ट गुणवत्ता के आधार पर मैपिंग करने को भी कहा है। वास्तविक समय में सॉइल मैपिंग किसानों को उनकी भूमि के लिये उर्वरक की आवश्यकता को समझने में मदद करेगा। यह मानचित्र उन्हें अपनी भूमि के लिए सही फसल की पहचान करने में भी मदद करेगा।
टास्कफोर्स द्वारा भूमि का अक्षांश और देशांतरवार डिजिटल सर्वेक्षण पूरा किया जाना है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि हर 10 हेक्टेयर में मिट्टी की संरचना बदलती है। डिजिटल सर्वेक्षण से किसी स्थान पर मिट्टी की सही ज़रूरतों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
जहां तक उर्वरक की कालाबाजारी का सवाल है, यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया कि फसल सीजन के दौरान पंजीकृत डीलरों के पास स्टॉक उपलब्ध रहे।जब उनका स्टॉक समाप्त हो जाता है, तभी वे उच्च मूल्य पर खरीदारी के लिए किसी अन्य स्टॉकिस्ट के पास चले जाते हैं।
पिछले छह माह में निष्क्रिय रहे सभी डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा। कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके बाद जिले में नए डीलरों को नए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

Related posts

आरईसी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के लिए यूएनआईएसईडी के साथ हाथ मिलाया।

rktvnews

सीएसआईआर-केंद्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) ने ‘‘वन वीक वन लैब’ अभियान के तहत छात्र वैज्ञानिक संपर्क कार्यक्रम समारोह आयोजित किया।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित!जिला कलेक्टर ने की ट्रांसजेंडर्स कि समस्याओं पर चर्चा।

rktvnews

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट! रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से करें कार्य:जिलाधिकारी, सारण

rktvnews

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया!

rktvnews

Leave a Comment