RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का किया सम्मान।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)11 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा के अल हफीज कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

गढ़वा:जिला में युवा उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित।

rktvnews

सारण: स्टडी और टूल किट का वितरण समारोह l

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका पर हुआ व्याख्यान।

rktvnews

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव।

rktvnews

Leave a Comment