RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)03 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया गया कि शेष तालाबों एवं नव निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आहरों एवं पईनों के जीर्णोद्धार, चापाकल के किनारे सोख्ता निमार्ण, वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक शस्य (प्रक्षेत्र) पदाधिकारी बक्सर एवं सहायक निदेशक रसायन पदाधिकारी बक्सर जिलें के महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित पाये गये। जल जीवन हरियाली के तहत कार्य में कोई प्रगति नहीं होने एवं अपने कार्य में अभिरुचि नहीं लेने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
सहायक परियोजना अभियंता, ब्रेडा को कार्य में प्रगति नहीं प्राप्त करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर को सार्वजनिक तालाबों के जीर्णोद्धार एवं चैकडेम निर्माण कार्य में प्रगति नहीं प्राप्त करने के कारण स्पष्टीकरण करते हुए वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दीपावली, कालीपूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment