RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:आत्मा के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्म शाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)24 जून।कृषि प्राैद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, आत्मा, भाेजपुर के तत्वावधान में आज प्रखंड मुख्यालय आरा सदर एवं र्कोइलवर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्म शाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। आरा सदर प्रखंड मुख्यालर्य ई0 किसान भवन कृषि भवन, आरा में आयाेजित कर्म शाला का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख, प्रखंड के प्रमुख के प्रतिनिधि एवं जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के माैके पर उप प्रमुख भगीरथ यादव ने उपस्थित कृषकों काे कृषि विभाग द्वारा संचालित याेजनाओं का लाभ लेने पर बल दिया। जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर शत्रुधन साहु ने मोटे अनाज की खेती के बारे में बताते हुए कलस्टर में खेती की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आरा सदर के द्वारा संचालित सभी याेजनाओं के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 प्रविण कुमार द्विवेदी ने खरीफ मौसम में उगायी जाने वाले फसलों के साथ-साथ मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मडुआ की खेती की तकनीकी जानकारी दिये। उप परियोजना निदेशक, आत्मा, राणा राजीव रंजन कुमार ने आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ जलवायु अनुकूल खेती के बारे में विस्तार से बताया। अन्य वक्ताओं में पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने भी संबाेधित किये। मंच का संचालन कृषि समन्वयक,अशोक कुमार यादव ने किया। जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर ने उपस्थित किसानों काेपंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले किसान चैपाल में भाग लेने का आहवान किया तथा उपस्थित पदाधिकारियों काे अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। कार्यक्रम में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी किसान सलाहकार समेत अधिक संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

rktvnews

सारण:6 ,7 एवं 8 दिसंबर 2023 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन!राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों का हुआ गठन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : अशोक राम के नेतृत्व में कांग्रेस का शिष्ट मंडल मिला पीड़ित परिवारों से।

rktvnews

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment