RK TV News
खबरें
Breaking Newsहादसा

भोजपूर : खरौनी के चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जून। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने गए चार युवकों की मौत से उनके परिवार उजड़ गये। इस अनहोनी घटना से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरह की अनहोनी घटना का उन्हें सामना करना पड़ेगा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी गाँव के रामाशंकर यादव के पुत्र दीपू यादव (22 वर्ष) की शादी 25 अप्रैल 2024 को सूहिया के उधारी यादव की पुत्री रानी कुमारी के साथ हुई थी। अभी शादी के दो महीने भी पूरे नहीं हुए कि रानी कुमारी का सुहाग उजड़ गया। रानी कुमारी के आँखों के सामने अंधेरा छा गया है। अब किसके सहारे उसकी जिंदगी चलेगी। मवेशी का कारोबार करने वाले विदेशी यादव का पुत्र सोनू यादव (18 वर्ष) अपने जीविकोपार्जन के लिए दुकान खोलना चाहता था। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। स्व लाल बाबू शर्मा का पुत्र निशु शर्मा (19 वर्ष) अपने परिवार का इकलौता चिराग था। पिता की मौत के बाद वो अपनी माॅ के साथ अपने ननिहाल में रह रहा था। पति और इकलौते पुत्र की मौत के बाद निशु शर्मा की माॅ की पूरी जिंदगी ही उजाड़ गई है। जवाहर गोंड का पुत्र रामजी गोंड (18 वर्ष) पाँच भाइयों में चौथे नंबर पर था और जुॅड़वा था। रामजी गोंड और उसका पाॅचवा भाई दोनों जुड़वा थे। जवाहर गोंड लकड़ी का कारोबार करते हैं। सभी मृतक एक ही गाँव खरौनी के रहने वाले हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने 953327 कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को प्रतिद्वंद्वी दलों/उम्मीदवारों को लक्षित करने वाले आर्टिफिशियल वीडियो के लिए एआई के उपयोग पर आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन दवा सप्लाई के विरुद्ध दवा दुकान्दारों ने की हड़ताल की।

rktvnews

Leave a Comment