RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जून 2024 को इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम  वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।

2. दोनों नेताओं की सार्थक बैठक हुई जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति और स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित होने वाले आगामी शांति शिखर सम्मेलन पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

3. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा और दोहराया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने हेतु अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा।

4. दोनों नेता परस्पर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Related posts

भोजपुर:टीएसआई महिला कॉलेज में प्रो. शीला कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के शिमोगा में सुपारी किसानों से किया संवाद और मलनाड स्टार्टअप समिट में की सहभागिता।

rktvnews

इंडिया गठबंधन ही अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी कर सकता है – राजेश सहनी

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बड़हरा:पारिवारिक किसान योजना के लाभुक किसानों के बीच जैविक खेती प्रोत्साहन हेतु यंत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment