RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

इंदौर:रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

कैंसर रोग का पता लगाने के लिए पैप स्मीयर और मेमोग्राफी द्वारा की गई जाँचे।

RKTVNEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)06 जून।इंदौर के रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। साथ महिलाओं को कैंसर रोग से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ लिया।
शिविर का शुभांरभ रॉबर्ट्स नर्सिंग होम के सचिव डॉ. विजयसेन यशलहा तथा रोटरी की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती ऋतु ग्रोवर ने किया। बताया गया कि शिविर में महिलाओं में होने वाले कैंसर की नि:शुल्क जाँचे भी की गई। यह जाँच पैप स्मीयर, मेमोग्राफी द्वारा की गई। पेपस्मीयर और मेमोग्राफी की व्यवस्था डॉ विनोद भंडारी अरबिंदो हॉस्पिटल की ओर से की गई थी। शिविर में डॉ. यशलहा, डॉ. नीलेश दलाल, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. प्रियंका जैन ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. यशलहा ने महिलाओं को स्तन के कैंसर की जाँच करने के तरीके भी बताये। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग के प्रति सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। कैंसर से घबराए नही। प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जाँच कराये। शुरूवाती दौर में इस रोग का पता चल जाने पर उपचार संभव है। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित अन्य महंगी जाँचे भी की गई। इस अवसर पर 130 महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर रॉबर्ट्स नर्सिंग होम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रायल्स तथा ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में रोटरी क्लब रॉयल्स के सभी सदस्यों ने पूरे शिविर की कई दिनों से तैयारी की थी और ऐसे महंगे टेस्ट इन महिलाओं को सुलभ कराये। एमक्योर कम्पनी ने महिलाओं के हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जाँच की।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम हुये शामिल।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment