RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखण्ड:देश की जनता का जनादेश – तीसरी बार मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

तीसरी बार मोदी सरकार का जनादेश ऐतिहासिक जनादेश

देश और प्रदेश की जनता का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय नेताओं का जताया आभार।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार) 4 जून।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जमकर पटाखे फोड़े गए। अबीर गुलाल लगाकर नेताओं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी, लड्डू खिलाए । ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।
इस अवसर पर प्रदेश की जनता एवम मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है।
श्री मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सपथ लेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 9सीटों पर जीत दिलाकर एन डी ए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है। एन डी ए के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से भाजपा और आजसू प्रत्याशी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियों पर अपनी मुहर लगाई है तथा गांव,गरीब के साथ देश की लगातार सेवा का अवसर भी दिया है।
श्री मरांडी ने चुनाव अभियान में झारखंड आने केलिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया।
*झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश फिर एकबार मोदी सरकार केलिए है। झारखंड की जनता ने मां भारती की चरणो में फल और फूल दोनो अर्पित किया है।
कहा कि भाजपा और एन डी ए देश एवम प्रदेश की जनता की सेवा केलिए संकल्पित है। भाजपा विकसित भारत,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने केलिए संकल्पित है।
*नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने इंडी एलायंस के षड्यंत्र एवम झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एन डी ए को दिया है।

श्री बाउरी ने कहा कि आरक्षण खत्म करने,संविधान बदलने जैसे दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने केलिए जनादेश दिया है।

*निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश* ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। तेजी के साथ विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने कहा कि दो सीट से अपनी वैचारिक यात्रा प्रारंभ करने वाली पार्टी केलिए तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भारत की सेवा का अवसर मिलना यह जनता के प्यार एवम स्नेह से ही संभव है।
*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने प्रदेश के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।
कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भी एन डी ए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित प्रदेश बनाएंगे।
बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों में भानु प्रताप शाही,आरती कुजूर,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, दीपक बंका,हेमंत दास,डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह, डॉ रविंद्र कुमार राय, सरोज सिंह,सुनीता सिंह ,नवीन जायसवाल,आरती सिंह,शशांक राज,पवन साहू,अनवर हयात,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाह देव, अविनेश कुमार,राफिया नाज,योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक,राहुल अवस्थी,राजीव रंजन मिश्रा,शोभा यादव,वरुण साहू,सूरज चौरसिया,पंकज सिन्हा,तारिक इमरान,सीमा शर्मा,शिवकुमार शर्मा,सुधीर श्रीवास्तव,रविनाथ किशोर,किसलय तिवारी,गुरविंदर सिंह सेठी,प्रदीप सिन्हा,रमेश सिंह,प्रेम मित्तल,योगेश मल्होत्रा,संदीप वर्मा,लक्ष्मी कुमारी सीमा सिंह,मंजुलता,शकुंतला जायसवाल,बबिता हिंदू,नीलम चौधरी,मनोज दुबे,योगेंद्र लाल, नीरज पासवान,मृत्युंजय कुमार,नवीन झा,कुणाल यादव,बलबीर सिंह सलूजा,सूर्य प्रभात,सुनील साहू,अरविंद तिवारी,रितेश तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान’ का अलवर जिले में किया शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर में पशुपालन व कृषि में सरकारी योजनाओं के प्रति कृषकों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी : डॉ.रणवीर कुमार

rktvnews

हनुमानगढ़:975 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित!जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण, निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को अर्पित की पुष्पाजंलि,राजभवन में मनाया गया बलिदान दिवस।

rktvnews

Leave a Comment