RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा(माले) चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक।

आरा लोकसभा क्षेत्र और अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित।

प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पर्यवेक्षक से मिलकर पोलिंग एजेंटों को फॉर्म 17 C न देने के की शिकायत दर्ज कराई और देने की मांग की।

जनता से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)2 जून।इंडिया गठबंधन चुनाव संचालन समिति की बैठक आज आरा में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य रवि राय, केन्द्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह के साथ ही आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधांनसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन भी मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों के पार्टी सचिवों सहित संचालन समिति के के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
बैठक के बाद राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि बुथों पर पीठासीन अधिकारियाँ द्वारा पोलिंग एजेंट को फॉर्म 17c नही दिए जाने पर विछोभ जताया गया और प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की ओर से इस मांग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पर्यवेक्षक को लिखित आवेदन दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बुथों पर पड़े मतों का विश्लेषण से साफ है कि इंडिया गठबंधन के आरा लोकसभा क्षेत्र और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों की भारी मतों से सुनिश्चित जीत हो रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और लोकतंत्र प्रेमी नागरिकों को मतों की गिनती पर लगातार निगरानी रखनी होगी और किसी भी तरह मि गड़बड़ी का जोरदार प्रतिरोध करने के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में दोनों ही प्रत्याशियों को दिल खोलकर हरतरह की मदद करने, उनकी चुनावी सभाओं और अभियान में जोशपूर्ण भागीदारी करने तथा अपना बेशकीमती मतदान कर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए आरा और अगिआंव की जनता के प्रति आभार प्रकट किया गया।
साथ ही, बड़हरा के पैगा गांव में हार की हताशा में भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह समर्थकों के द्वारा वहां दलित-गरीबों पर जानलेवा हमले की पुरजोर निंदा की गई।

Related posts

प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

आईएनएस काबरा श्रीलंका में कोलंबो पहुंचा।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

rktvnews

राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

पिछले 9 सालों में 2000 से अधिक अप्रचलित नियम-कानून समाप्‍त किए गए : केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment