RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दुमका:जो भगवान राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं : डॉ मोहन यादव

हमारे देवी देवताओं का अपमान करने वालों को जनता वोट से देगी जवाब : मोहन यादव

दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील।

दुमका/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 30 मई।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुमका लोकसभा के जामा में 29 मई को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा की अगली सरकार बनने वाली है। यह लिखकर रख लें। डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत की पहचान भगवान राम और कृष्ण से है। विदेश में सिर्फ भगवान राम और कृष्ण की धरती बताने से लोग समझ जाते हैं कि यह व्यक्ति भारत से आया है। एक तरफ ऐसे लोग हैं जो भारत की पहचान मिटाना चाहते हैं। अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी आज भी यही मानकर चलते हैं, जो गुलामी के दौर में होता था। जब देश गुलाम था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी गठबंधन के लोग प्रभु राम के मामले में अड़ंगा लगा रहे थे। वे देश में भगवान राम का सम्मान नहीं करेंगे। भगवान श्री कृष्ण का सम्मान नहीं करेंगे। हमारे देवी देवताओं का अपमान करेंगे और जनता से वोट मांगने जाएंगे। जनता उन्हें वोट के माध्यम से जवाब देगी। पूरा देश कह रहा था कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बने, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी गठबंधन के लोग कोर्ट के चक्कर लगाकर भगवान राम को अयोध्या में भी आने से रोक रहे थे। उन्होंने भगवान राम का विरोध किया। जितना बस चला, उतना विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डंके की चोट पर राम मंदिर का निर्माण किया। जो भगवान राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

दलित और आदिवासी विरोधी है इंडी गठबंधन की सरकार : अमर कुमार बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड के इंडी गठबंधन की सरकार आदिवासी और दलित विरोधी है। इस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में आदिवासी और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है। सरकार घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। घुसपैठिए बेटियों को अपने जाल में फंसा कर उनकी जमीन हथिया रहे हैं। उनके टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं।

मातृशक्ति को जीताकर दिल्ली भेजें : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति को निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्षेत्र से भी मातृशक्ति सीता सोरेन को रिकाॅर्ड मतों से जीताकर दिल्ली भेजना है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। अपना बहुमूल्य वोट कमल छाप को दें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
इस अवसर पर सांसद सुनील सुनील सोरेन, विधायक रणधीर कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने “नो मोर पाकिस्तान” राष्ट्रव्यापी अभियान पर जारी किया विस्तृत वक्तव्य।

rktvnews

इज़रायली जेलों में फ़िलिस्तीनी अस्मिता का क़त्ल!

rktvnews

उज्जैन:राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर नरगदा मठ में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

rktvnews

बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है : गोविंद मोहन

rktvnews

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment