RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

एक तरफ विकास की राजनीति करने वाले आर के सिंह है तो दूसरी तरफ बंदूक की नोक पर राजनीति करने वाले माले प्रत्याशी : अमित शाह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 24 मई । स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में लालू ,राहुल के विरुद्ध हुंकार भरते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये जो घमंडीया गठबंधन डराता है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हमलोग भाजपा है हमलोग डरते नहीं। घमंडिया गठबंधन ने 70 साल तक कश्मीर का मुद्दा रोक कर रहा लेकिन मोदी जी सरकार ने कश्मीर में 370 की धारा को समाप्त किया और अब पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत में मिलाया जायेगा ।मोदी सरकार ने देश से आतंकवाद, नक्सलवाद को आरा से लेबर महाराष्ट्र तक, समाप्त किया। तो आपको ध्यान रखना होगा की गलती से भी घमंडीया गठबंधन का माले प्रत्याशी जीत न सके। नहीं तो फिर से आपके, खेत- खलिहानों में नक्सल फैल जायेगा ।श्री शाह आज केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी राज कुमार सिंह यानि आर के सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की।
जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आयोजित इस चुनावी सभा में श्री शाह ने पहले जय श्री राम का नारा लगवाया तो दूसरी तरफ मंच से ही आरण्य देवी मंदिर, मां बखोरापुर मंदिर,बड़ी मठिया,हनुमान मंदिर आदि को प्रणाम किया फिर बाबू जगजीवन राम को लेकर डॉ राम सुभग सिंह आदि का नाम सम्मान देते हुए लिया फिर वीर बांकुड़ा बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य की चर्चा की। अपने सम्बोधन के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद के लाठी पिलावन और माले का पूर्व की हिंसा की राजनीति पर बोलते हुए कहा की एक तरफ विकास के नाम पर राजनीति करने वाले हमारे आर के सिंह है तो दूसरी तरफ बंदूक की नोक पर राजनीति करने वाले माले प्रत्याशी।
उन्होंने कहा की अबकी बार मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से भी नक्सल को साफ कर देंगी।
श्री शाह ने कहा की जब तक मोदी जी है बिहार में जंगल राज नही आयेगा।राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा की राहुल लालू मुस्लिम को आरक्षण देते है ये लोग पिछड़ों अति पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने पर तुले है जबकि हमलोग इसको बढ़ाने के लिए अग्रसर रहेंगे। अमित शाह ने आर के सिंह के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा की इस बार हमें 400 से भी पार जाना है और आरा से लेकर देश का विकास करना है।चुनावी सभा को भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने संबोधित करते हुए अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की तथा कहा की इस क्षेत्र के लिए वो ईमानदार है और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते है।चुनावी सभा में पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह,आरा के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा,महापौर इंदू देवी, शाहपुर की पूर्व विधायिका मुन्नी देवी ओझा समेत राजग के कई शीर्ष नेता मंचासीन रहें।

Related posts

बाल सोपान

rktvnews

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

कभी निराशा में छोड़ दी थी पढाई, फिर पहले ही प्रयास में बन गए सीए।

rktvnews

ग्वालियर:रैली, मानव श्रृंखला व शपथ के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों द्वारा घाटों की की गई सफाई , निकाला मार्च,किया गया पौधा रोपण।

rktvnews

रायपुर : ‘नारी शक्ति इस देश के विकास की धुरी, अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित‘‘राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment