RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरा प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का जनसंपर्क।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने आरा प्रखंड के पैठानपुर,गंगहर,खुशीहालपुर,बेलघाट,धोबहा,दुरौंधा,करड़ा,कराड़ी,महुली,बलुआ,बखरिया,रामापुर ,निर्मलपुर,शोभी डुमरा,यादवपुर,पीपरा,जगवलिया,घेंघटा,तेतरिया मठिया आदि दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क किया। एनडीए घटक दलो के कार्यकताओ और जनता द्वारा केन्द्रीय मंत्री सह जनप्रिय नेता का भव्य स्वागत ढोल बाजे और फूलमाला के साथ हुआ।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि आप सभी का प्यार और स्नेह ही मुझे बल प्रदान करता है।मै भोजपुर जिला के विकास के लिए आपलोगो का प्रतिनिधि हूँ और मै अपने विकास कार्यो के बल पर ही पुनः आप लोगो के बीच वोट माँगने आया हूँ। आज देश का विकास नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे तेजी से हो रहा है।हमारा देश विश्व मे शक्तिशाली देश के गिनती मे गिनाने लगा। मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को तभी साकार कर सकते है जब एनडीए गठबंधन का सीट चार सौ पार होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए को चार सौ पार सीट आएगा। आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी समुदायों का समर्थन हमे मिल रहा है। यह चुनाव देश सहित भोजपुर जिला को विकसित बनाने के लिए है ।
कार्यक्रम मे लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम अध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,राजकुमार कुशवाहा, अजय सिंह,दीपक सिंह,राहुल सिंह सहित सैकडों एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक थे।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले 2021 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत , पहुंची जिला पार्षद मीना कुमारी व जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किसान के खेत पहुंच किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:दिवंगत साहित्यकार व पत्रकार को भोजपुरी साहित्य मण्डल द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment