RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 30 अप्रैल।भारतीय नौसेना के लिए 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज परियोजना के तहत ठाणे स्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आधारित शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित छठी ‘गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण’ 29 अप्रैल, 2024 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (मैसर्स एसपीपीएल की लॉन्च साइट) में किया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता मधुसूदन भुई, आईएनएएस, जीएम एनएडी (करंजा) ने की।
11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज नौकाओं के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच 05 मार्च, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन जहाजों की उपलब्धता से भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए वस्तुओं के परिवहन, लदान और उतरने की सुविधा के साथ-साथ भीतरी एवं बाहरी बंदरगाह दोनों पर गोला-बारूद की परिचालन आवश्यकताओं को भी गति मिलेगी।
इन नौकाओं को भारतीय नौसेना के प्रासंगिक नियमों एवं भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार और निर्मित किया गया है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लेकर की बैठक।

rktvnews

रायपुर : जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

रांची:रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में सात दिवसीय ‘रचनात्मक लेखन कार्यशाला’:प्रसिद्ध कहानीकार विनोद यादव ने कहानी और संस्मरण के बीच के अंतर को बताया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

रांची:आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम।

rktvnews

वाचस्पति सारस्वत सम्मान से नवाजे गए ज्ञानचंद सोनीवाल जी।

rktvnews

Leave a Comment