RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :एनडीए के प्रमुख नेताओं की भाजपा जिला कार्यालय में बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 अप्रैल।आज भाजपा जिला कार्यालय मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन घटक दलो के प्रमुख नेताओं और जिलाध्यक्षो की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया।
बैठक के दौरान सभी नेता और जिलाध्यक्षो ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी आर के सिंह के पक्ष मे प्रचार-प्रसार करने और आरा लोकसभा से रिकॉर्ड मतो से जीत दिलवाने के लिए एकजुटता से कार्य करने पर बल दिया। नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। राजग गठबंधन के घटक दलो भाजपा, जदयू,लोजपा (रामविलास),लोजपा (पारस),रालोमो,हम सेक्युलर के जिलाध्यक्षो द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार व्यक्त किया गया।बैठक में सहमति बनी की सभी घटक दल के नेता और कार्यकर्ता साथ मिलकर एकजुटता के साथ प्रचार प्रसार करेंगे।
बैठक मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हम सेक्युलर जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, भाजपा के शाहाबाद क्लस्टर संयोजक सिद्धार्थ शंभु,सह संयोजक अशोक भट्,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता जागा कुशवाहा आदि शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 12 जुलाई 25

rktvnews

चतरा: मंत्री, सत्यानन्द भोक्ता ने विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं का विभागवार किया समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित।

rktvnews

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

शराब के साथ शराब धन्धेबाज गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

कोयला मंत्रालय परिचालनों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सीपीएसई द्वारा बड़े पैमाने पर विविधीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

rktvnews

Leave a Comment