RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी जी के शासन में गरीबों की नहीं है खैर : शिवानंद तिवारी

पटना /बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 अप्रैल। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के शासनकाल में बेरोजगारी और बढी है। बेरोजगारी बढ़ने का अर्थ है गरीबों का बढ़ना। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अनुपात में गरीबी बढी है, उसी या उससे ज्यादा अनुपात में देश में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 2023 में देश में 1319 अरबपति थे। यानी इतने लोगों के पास 1000 करोङ रुपये या उससे ज्यादा की संपत्ति है। एक साल में 216 नये अरबपति जुड़े हैं। पिछले 5 साल में इस संख्या में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिस अनुपात में अरबपतियों की संख्या बढी है उसी अनुपात में गरीबी बढ़ी है। देश में चिंताजनक रूप से गैरबराबरी बढी है। इतनी गैरबराबरी अंग्रेजों के राज में भी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी पूजा पाठ वाले देश में भगवान राम के नाम पर लोगों को अपने चुनावी जाल में फंसाते हैं। रामजी को तुलसीदास ने गरीबनवाज कहा था। पर मोदी जी के रामराज में गरीबों की खैर नहीं है। इस फरेब को रामजी समझ गए हैं। इसलिए अबकी बार 200 पार करना मोदी जी के लिए मुमकिन नहीं है।

Related posts

स्कूल शिक्षा विभाग का मासिक वेबिनार—’बात आपकी हमारी’— सेवा में आने के उद्देश्य को सदा जेहन में जिंदा रखें —शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, राजसमंद और प्रतापगढ़ के पांच शिक्षकों की प्रेरणास्पद कहानियों पर हुई सार्थक चर्चा

rktvnews

भोजपुर:48 ग्राम और 218 पुड़िया हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

गया: नये जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 30 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का भुगतान किया।

rktvnews

फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment