RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)22 मार्च।संभागायुक्त दीपक सिंह ने गुरुवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में जिले की सभी राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में निराकृत हो। लंबित प्रकरणों निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक में बताया गया कि डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क की जायेगी।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी, निशा डामोर सहित सभी एसडीएम मौजूद थे। बैठक में दीपक सिंह ने राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायी जाये। डायवर्सन राशि के सभी बकायेदारों को नोटिस तामिल हो यह सुनिश्चित किया जाये। बकायेदारों को समय पर राशि जमा करने की सूचना मोबाइल पर देने की व्यवस्था की जाये। इसके लिये बकायादारों को नियम अंतराल पर लगातार एसएमएस पर सूचना मिलती रहे यह तय किया जाये। उन्होंने नक्शा तरमीम, समग्र ई-केवायसी, नामांतरण और बटवारे के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने डायवर्सन टेक्स की वसूली की समीक्षा के दौरान कहा कि पहले बड़े बकायदारों से वसूली करने के प्रयास किये जाये। निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाये।

Related posts

विभूतियों की प्रतिमाओं का सम्मान केवल सरकार का ही नहीं जनता की भी है जिम्मेवारी:अजय सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 नवंबर 25

rktvnews

होली के रंग में डूबे नजर आए रघुपति यादव,पारंपरिक रूप से ग्रामीणों के बीच मनाई होली।

rktvnews

भोजपुर:मानवीय मूल्यों के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं संत कबीर : प्राचार्य

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 नवंबर 25

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर पूर्वी भारत में होगा शहद क्रांति का आगाज।

rktvnews

Leave a Comment