RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 05 मार्च।आज बिहार राज पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक रिटायर मेजर राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण ऑफिस के ऊपर आरामगाह में किया गया।
बैठक में सबसे पहले 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक शुरू होने से पहले सभी ने और मेजर राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ ने ऊर्जा मंत्री आर के सिंह को वॉर मेमोरियल के उद्घाटन जो विगत 25 फरवरी को हुआ, उसके लिए सविनय धन्यवाद दिया और भोजपुर जिला के लिए बहुत ही अच्छे काम की संज्ञा दे उनकी सभी ने सराहना की।
उसके बाद पूर्व सैनिकों ने अपना-अपना पॉइंट दिया जिसमें ज्यादा कर पॉइंट ई सी एच एस के बारे में ही था जहां पर कुर्सी और पीने की पानी के बारे में लोगों ने शिकायत की। इस पर अध्यक्ष ने बताया की कुर्सी और पीने का पानी का प्रबंध अगले मांह हो जाएगा और वहां पर अच्छी तरह से व्यवस्था किया जा रहा है।
अभी जिला सैनिक कल्याण में नए अफसर नीतीश कुमार प्रभारी बने हैं और दो लोग की भी नई पोस्टिंग हुए हैं।
सभा का संचालन सार्जेंट पांडे जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सूबेदार रामदयाल सिंह ने दिया।
बैठक में सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, सूबेदार मेजर कर्मकार, एस बी सिंह अख्तर अली, आर के प्रसाद,बी एन सिंह मीणा देवी, मीरा देवी ,फुलकुमारी देवी सुनीता देवी आदि शामिल थी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 24

rktvnews

आयकर विभाग ने कटौतियों और छूटों के फर्जी दावों पर कसा शिकंजा।

rktvnews

नहीं रहे हिन्दी के चर्चित कवि-शायर आरपी घायल।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment