RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

डाक विभाग का निर्यातकों के लिए तोहफा!डाक विभाग के DNK सेवा से जुड़ेंगी पद्मश्री किसान चाची, अपना अचार भेजेंगी विदेश।

बिहार में निर्यातकों के लिए DNK सेवा शुरू।

DNK सेवा की मदद से निर्यातक घर बेठे अपना व्यापर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा सकेंगे।

RKTVNEWS/पटना ( बिहार)/01 मार्च।बिहार डाक परिमंडल के द्वारा पूरे राज्य में निर्यातकों के लिए 46 डाकघरों में डाकघर निर्यात केंद्र (DNK) खोला गया है, यह नए निर्यातकों एवं उद्यमीयों को अपने व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल ने यह बताया कि डाकघर निर्यात केंद्र (DNK) निर्यातकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है, जो निर्यात-आयात दस्तावेज़ीकरण, लौजिसटिक, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और पैकिंग के लिए व्यापक सहायता एवं सुविधा प्रदान करता है, जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की जटिलताओं को समझने एवं लौजिसटिक के प्रेषण में आसानी हो I
अनिल कुमार ने आगे यह भी बताया कि DNK सेवा निर्यातकों एवं उद्यामियों के लिए बेहद सस्ती सुविधा प्रदान करती है I उन्होंने आगे यह भी बताया कि डाकघर निर्यात केंद्र के माध्यम से निर्यातक अपने निर्यात को actual weight के आधार पर भेज सकते हैं जबकि अन्य माध्यमों में इन्हें volumetric weight के आधार पर राशि का भुगतान करना होता है I उन्होंने आगे यह भी बताया कि DNK के माध्यम से बुकिंग करने पर निर्यातकों का GST भी refund हो जाता है I इस प्रकार यह अन्य किसी भी माध्यम से काफी सस्ता और आकर्षक सेवा है I
DNK का customer पोर्टल काफी सरल है एवं इसका interface उपयोगकर्ता के अनुकूल है I इसके लिए ग्राहकों को ऑनलाइन पोर्टल – https://dnk.cept.gov.in/customers.web/ के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होता है और केवाईसी, अनिवार्य दस्तावेज आदि अपलोड करना होगा। DNK द्वारा चिन्हित डाकघरों के प्रशिक्षित विपणन अधिकारी (Marketing Executives) द्वारा आगे हर चीज का ध्यान यानि सामान के संग्रह, पैकिंग, लेबल प्रिंट, निर्यात के दस्तावेजीकरण, इत्यादि से लेकर उसकी डिलीवरी तक का ख्याल रखा जाता है । बिहार परिमंडल में DNK द्वारा बुक की गयी वस्तुयों की निगरानी वेब पोर्टल के ज़रिये रोजाना की जाती है। अब तक बिहार परिमंडल के द्वारा कुल 9000 पार्सल DNK के ज़रिये बुक किए जा चुके हैं जिसमें की मुजफ्फरपुर प्रमंडल में सबसे अधिक पार्सल बुक किए गए है और उसके बाद भागलपुर, पटना जी.पी.ओ., गया एवं कटिहार का स्थान है I DNK बिहार के माध्यम से निर्यातकों द्वारा कास्मेटिक, हर्बल उत्पाद, कपड़ो इत्यादि का सर्वाधिक निर्यात किया जा रहा है I वर्त्तमान में मखाना उत्पादों द्वारा भी निर्यात हेतु DNK में विशेष दिलचस्पी देखने को मिल रहा है I

अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना (फाइल फोटो)

इसी क्रम में अनिल कुमार ने बड़े हर्ष पूर्वकयह भी बताया कि बिहार के मोतिहारी जिला की राजकुमारी देवी जो “किसान चाची” के नाम से भी काफी लोकप्रिय है और जिन्हें वर्ष 2019 मेंकृषि एवं महिला शाश्क्तिकरण के लिए चौथा सर्वोच्य नागरिक पुरस्कार “पद्मश्री” से भी नवाज़ा गया है भी अपना आचार विदेशों में बिहार डाक परीमंडल के DNK सेवा के माध्यम से निर्यात करने हेतु इक्छुक हैं। छोटे व्यवसायिओं एवं निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु अब तक DNK सेवा से सम्बंधित 02 बड़ी बैठक निर्यातकों के साथ की जा चुकी है जिसमे विभिन्न क्षेत्र के निर्यातक जैसे कि कृषि उत्पाद, कला एवं शिल्प, कपडे, औषधीय उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, मिथिला पेंटिंग, मखाना उत्पाद, इत्यादि भी शामिल थे I साथ ही साथ बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) के साथ भी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक निर्यातकों को इस सुविधा से लाभान्वित करने की योजना है I इस संबंध में जागरूकता व प्रचार-प्रसार हेतु रत्न एवं आभूषण उत्पाद के क्षेत्रीय निदेशक के साथ भी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया I निर्यातकों द्वारा बुक किए गए वस्तुयों का आसानी से कस्टम क्लीयरेंस हेतु भी Foreign Post Office, कलकत्ता के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया विपणन अधिकारीयों व निर्यातकों को जागरूक किया जा सके I
अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना ने आगे यह भी जानकारी दी कि DNK के द्वारा निर्यातकों को डाक बिल की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग की सुविधा, डिजिटल सीमा शुल्क निकासी, डायनामिक बारकोड जनरेशन, इत्यादि सुविधायों के साथ EMS पर 15% तक की एवं ITPS पर 10% तक की छुट भी दी जाती है I निर्यातक घर बैठे भी अपने सामान की ट्रैकिंग वेब पोर्टल के ज़रिये भी कर सकते हैं I उन्होंने आखिर में यह बताया कि बीते दिनों में लगभग 20 नए निर्यातकों का सफल पंजीकरण किया गया और अबतक कुल 55 निर्यातक DNK सेवा का लाभ उठा रहे हैं और कई अन्य निर्यातकों का पंजीकरण प्रक्रियाधीन है I
अब तक, बिहार से लगभग 9000 से अधिक खेप/ शिपमेंट/ पैकेज भेजे जा चुके हैं, जो सुखद और बहुत उत्साहजनक है। इंडिया पोस्ट ने बहुत ही कम समय में 80-90 करोड़ से ज्यादा का प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किया है. धीरे-धीरे कलाकारों, छोटे व्यापारियों, गृहिणियों आदि को बहुत समृद्ध अनुभव के साथ निर्यात का स्वाद मिल रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रृंखला 47 अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुआवजा भुगतान हेतु रैयतों को नोटिस तामिला कराने के लिए तिथिवार कैम्प का आयोजन।

rktvnews

नववर्ष पर नई उम्मीद: नमामि गंगे मिशन ने निरंजना नदी के कायाकल्प की ओर बढ़ाया अगला कदम।

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर राजद प्रदेश महासचिव ने की बड़हरा प्रखंड अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment