RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/मध्यप्रदेश 29 फरवरी।मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेश के लिए इच्छुक सभी संस्थाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौजन्य भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल का शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उच्चायुक्त श्री वांग ने बताया कि वह पहली बार मध्यप्रदेश आए हैं। मध्यप्रदेश में नवगठित सरकार ने पिछले 60 दिनों में विकास और जनहित के जो कार्य किए हैं वह प्रशंसा योग्य है। साथ ही प्रदेश में विकास के लिए निवेश के नए द्वार के रूप में उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन एक ऐतिहासिक निर्णय है। सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक हैं और रीजनल कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए उज्जैन आए हैं।
सिंगापुर की कंपनी सैमकॉम ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह कंपनी पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए मध्यप्रदेश आने की इच्छुक है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उन्होंने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का भ्रमण किया है और स्किल के तकनीकी कोर्स में सिंगापुर भी एक सांझेदार है। उच्चायुक्त श्री वांग ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित भी किया।
प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर के कॉन्सुलेट जनरल चियोंग मिंग फूंग, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) सीन लिम, फर्स्ट सेक्रेटरी (इकोनॉमिक) विवेक रागुरामन, वाइस कोंसुल (पॉलिटिकल) जाकाउस लिम और पॉलिटिकल एक्सोनॉमिकल विशेषज्ञ एरिका मारिया साथ थी।

Related posts

बिहार:लगातार 9वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली का किया निरीक्षण!7 चिकित्सक , सी एच ओ व बीपीएम का जिलाधिकारी ने रोका वेतन।

rktvnews

भोजपुर:गंगा दशहरा पर महुली घाट पर होगा मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन।

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

विकास पुरुष के दावे की खुल गई पोल😳 नहीं खर्च हुई मंत्री-सांसद आरके सिंह की विकास राशि:सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment