RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चौबीस देशों, देश के तेइस राज्यों एवं 400 ज़िलों में ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस का है सांगठनिक विस्तार : राजीव रंजन प्रसाद

राँची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 23 फ़रवरी। झारखंड प्रदेश ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सेल सिटी राँची में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि तीन वर्षों की अल्पावधि में जीकेसी ने विश्व के दो दर्जन देशों ,भारत के बाईस राज्यों एवं देश के 400 ज़िलों में अपनी इकाइयाँ गठित की हैं।विश्व कायस्थ महासम्मेलन,100 से अधिक स्थानों पर शंखनाद यात्रायें,व्याख्यान माला,महादेवी वर्मा अवार्ड समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित हुए हैं।
श्री प्रसाद ने कहा कि विरासत एवं स्वर्णिम इतिहास को बचाना एवं इक्कीसवी सदी की चुनौतियों को अवसर में बदलना हमारा संकल्प है।
वहीं एमएसएमई,स्टार्टअप,एवं व्यवसाय को अपना कर हम लाखों रोज़गार दे सकते हैं।
प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने जीकेसी द्वारा स्थापित कुटीर उद्योगों के उत्पादित सामग्री के मार्केटिंग की चर्चा की ,वहीं गो ग्रीन अभियान के माध्यम से पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की चुनौतियों का सामना करने में अपनी भूमिका बनाने का पदाधिकारियों को मंत्र दिया।
झारखंड प्रदेश ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज सहाय ने किया।
इस अवसर पर  रागिनी रंजन, नीरज सहाय, सीएफ़ओ निष्का रंजन, राष्ट्रीय सचिव लाला सौरभ वर्मा,मृणालिनी अखौरी, कुमार आर्यन, गणपति जगबंदन, मनोरंजन कुमार सिन्हा, अमित श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ब्राइडल स्टोरी 2.0 का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

खान मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त की शुरूआत।

rktvnews

गढ़वा: नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment