RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

देहरादून/उत्तराखंड 31 जनवरी।नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव रतूड़ी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, अरविंद सिंह ह्यांकी, राधिका झा आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा मंत्री ने लाओ पीडीआर की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का किया गया उदघाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जनवरी 26

rktvnews

शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment