RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 30 जनवरी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोग आठवीं , 9वी ,दशमी 11वीं 12वीं के बाद किन्हीं कारणों से उनकी पढ़ाई बंद हो गई ऐसे युवा व युवतियों को 14 से 40 वर्ष की उम्र के मध्य बालों को सरकार की मंशा के अनुसार उनकी रुचि के अनुसार इन्हें ट्रेनिंग देकर इन्हें रोजगार से जोड़ने का इस योजना का मुख्य उद्देश्य है जनपद में तीन केंद्र संचालित है योजना की विशेषताएं रोजगार स्‍थायी करने, आजीविका उन्‍नयन और विदेश में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्‍य से पथ-प्रदर्शन के उपाय करना।
जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना अग्रवाल मंडी टटीरी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें 35 बच्चे प्रशिक्षण लेते हुए पाए गए जिसमें जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा भरे गए फार्मो का भी सत्यापन किया एफटीसीपी का कोर्स दिया जा रहा है जिलाधिकारी ने आईटी लैब का भृमण किया आईटी लैब में मानक के अनुसार नहीं पाई गई जिसमें कंप्यूटर जो लगे थे वह बहुत ही अत्यधिक पुराने थे जिनमें युवक युवतियां सरलता के साथ अपना प्रशिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे थे जिसमें सुधार करने के निर्देश दिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वालों के लिए छात्रावास से लेकर पाठ्यक्रम तक सभी व्यवस्थाएं केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं आईटी लैब में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई हार्डवेयर क्लासरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली जिसमें कोई डिटेल साइनेज फ्लो चार्ट इत्यादि नहीं पाए गए नेट फैसिलिटी भी क्लास में नहीं थी सेंटर इंचार्ज काजल ने बताया कि छात्रावास की व्यवस्था होते हुए भी खाना बाहर से संस्थान में लाया जाता है छात्रावास के टॉयलेट के गेट भी टूटे-फूटे पाए गए और पानी गर्म करने के लिए बच्चों को स्वयं ही व्यवस्था करनी पड़ रही हैं।
योजना की विशेषताएं रोजगार स्‍थायी करने, आजीविका उन्‍नयन और विदेश में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्‍य से पथ-प्रदर्शन के उपाय करना है।
इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य नीरज कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चिकित्सक सेवाभाव से ऐसा उपचार करें, जिससे रोगी को संतोष मिले: राज्यपाल

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली जयपुर मेट्रो-फेज 2 की अहम बैठक।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023:सदियों पुरानी लोक संस्कृति ,लोक शिल्प और देशी व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हजारों लोग।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,के निदेशक रीतेश कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment