RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वाहन चालकों के आगे झुकी मोदी सरकार-दिलराज प्रीतम

देश में तानाशाही नहीं चलेगी-दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर 03 जनवरी। भाकपा-माले नगर सचिव सह जिलाबीस सूत्री कार्यक्रम समन्यवन समिति सदस्य दिलराज प्रीतम ने कहा कि नया हिट एंड रन जैसे काला कानून बनाकर मोदी सरकार वाहन चालकों पर तानाशाही का डंडा चला था लेकिन देश के गरीब वाहन चालकों ने अपने आक्रामक आंदोलन से मोदी के तानाशाही डंडे को तोड़ फेंका और मोदी सरकार को वाहन चालकों के आगे घुटने टेकने को मजबूर होना पड़ा!आगे नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा की मोदी सरकार देश पर तानाशाही राज लाना चाहती है!वे हमेशा तुगलकी फरमान जारी कर देश को परेशानी में डालते है! लेकिन इस देश ने हमेशा तानाशाही को चकनाचूर किया है और आगे भी तानाशाही को नहीं चलने दिया जाएगा!आगे माले नेता ने कहा कि मोदी जी केवल धार्मिक भावनाओं के जरिए देश को चलाना चाहते हैं जबकि जनता के बुनियादी मुद्दों से उनका कोई लेना-देना नहीं है!महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,काला धन वापसी जैसे मुद्दों पर ये बात नहीं करते!केवल साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर समाज में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए समाज को बांट कर अपना राज कायम रखना चाहते हैं!लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में तानाशाह मोदी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Related posts

विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की परिपूर्णता प्राप्त करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है: मीनाक्षी लेखी

rktvnews

भोजपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संकीर्तन का आयोजन।

rktvnews

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जून 25

rktvnews

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment