RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने बक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

बक्सर/ बिहार 21 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
बताया गया की छठ पर्व पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन बक्सर एवं बस स्टैंड बक्सर पर विधि व्यवस्था संधारण करने एवं यात्रियों को आवश्यक सुझाव देने हेतु दिनांक 21 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक के लिए कोऑर्डिनेटर एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रतिनियुक्ति कोऑर्डिनेटर दंडाधिकारी को छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों से आए यात्रियों को रेलवे स्टेशन बक्सर एवं बस स्टैंड बक्सर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छठ पर्व के समापन पर भीड़ के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु भ्रमणशील रहते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि उक्त अवधि में बक्सर रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु अग्निशमन वाहन तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करें।

Related posts

शाहपुर:एटीएम कार्ड बदलकर रुपया निकालने वाला जालसाज गया जेल।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज आईसीडीएस से संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

अभिमान हनन !

rktvnews

कपूरडी-जालीपा माइंस के 5.51 एमएलडी सीपेज पानी के औद्योगिक उपयोग की तलाशी जाएगी संभावनाएं सीएसआर गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब चुनाव में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment