RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एकदिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 नवंबर।भोजपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित दी गैम्बिट शतरंज अकादमी द्वारा संचालित एक दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर दी मेट्रिक्स बायोलॉजी क्लासेस पड़ी गैस एजेंसी रोड आरा के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की इस शतरंज प्रशिक्षण लगभग 27 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य कोच रंजन कुमार सिन्हा ने शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को शतरंज खेल के इंटरनेशनल नियम की जानकारी दी। उसके बाद राय लोपेज़, गाइको पियानों, सीसीलियन डिफेंस की ओपनिंग गेम के बारे में बताया गया औऱ एन्ड गेम खेलने के नियमो की भी जानकारी दी गई । ट्रेनिंग देने के बाद खिलाड़ियों के बिच में शतरंज घड़ी के साथ प्रैक्टिस मैच कराकर शतरंज घड़ी के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई ।भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में यासीन शरीफ,आदित्य सिंह,निधि कुमारी, आदित्य राज सिंह, पुनीत राज सिंह,मनीष कुमार, भानु प्रताप ठाकुर,स्वराज संगम, नमन कुमार,अरनव आदि ने शतरंज की ट्रेनिंग दी जबकि आज के सफल आयोजन में संजय कुमार ममता ठाकुर और नेहा गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा।
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने कहा कि भोजपुरी जिलों में शतरंज के विकास के लिए समय-समय पर इस तरह की शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विभिन्न स्कूल में भी किया जायेगा।

Related posts

नारनौल:सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

नए जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों से मुलाकात की और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

rktvnews

भिवानी के गाँव बड़वा में : आस्था के साथ खेल संस्कृति का प्रवाह ‘लोकदेवता बाबा रामदेव मेला’।

rktvnews

आरा स्टेशन पर लावारिस बैग में मिले 9 लीटर अंग्रेजी शराब।

rktvnews

आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर बैठक।

rktvnews

Leave a Comment