RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों ने डिफाल्टर पैक्स का किया भौतिक सत्यापन।

भौतिक सत्यापन के दौरान कई अनिमित्ताएं आई सामने:कहा समतुल्य राशि अविलंब जमा करें अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करते हुए नीलाम पत्रवाद कर हर हाल में सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।

चतरा/झारखंड 04 नवंबर।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त,चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, जिला आपूर्ति अधिकारी मनीन्द्र भगत, जिला सहकारिता अधिकारी नीलम कुमारी द्वारा चतरा के डिफॉल्टर पैक्सों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें बभने, रामपुर,घोरीघाट, सरदम,भरही पैक्स का नाम शामिल हैं।भौतिक सत्यापन के दौरान कई अनिमित्ताएं सामने आई। वरीय पदाधिकारीयों द्वारा डिफाल्टर पैक्स के सभी पैक्स अध्यक्ष/सचिव को निर्देश दिया गया कि लंबित धान के एवज में समतुल्य राशि अविलंब जमा करें अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करते हुए नीलाम पत्रवाद कर हर हाल में सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी पैक्स के सचिव का नाम महेश सिंह से अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 6,91,930.50 (छः लाख एकानवे हजार नौ सौ तीस रुपया पचास पैसा), पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पैक्स सचिव विमल कुमार सिंह से अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 8,75,063.00, हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरी पैक्स के सचिव का नाम चंदन कुमार सिंह से अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 1,00,860.00 सरदम पैक्स सचिव का नाम कौलेश्वर यादव अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 631953.00 प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पैक्स सचिव सोनी गुप्ता अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 14929504.00 बभने पैक्स सचिव कुलेश्वर प्रसाद अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 5433120.50 घोरीघाट पैक्स सचिव मोहम्मद जिशान अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 10897366.50 भरही पैक्स सचिव मोहम्मद अजमतुल्लाह अवशेष वसूलनीय समतुल्य राशि 3698166.50 रुपया की वसूली की जानी है।

Related posts

यूपीएससी में 518 वां रैंक पाने वाले दीपक यादव ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:सशक्त भारत के उत्थान के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया!पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र और राज्य के बीच तालमेल महत्वपूर्ण:लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

आरकेस्ट्रा देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन बिहार का बच्चा कलेक्टर बनेगा : प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment