RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 28 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

बक्सर/ बिहार 27 अक्टूबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भाग लिया जाएगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 21-37 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं एमबीए योग्यताधारी युवक की एजेंसी बिजनेस मैनेजर (ABM), बिजनेस मैनेजर (BM) एवं सीनियर बिजनेस मैनेजर (SBM) के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
नियोक्ता के द्वारा कुल 25 पदों की रिक्तियां दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 2.5 लाख से 3.5 लाख रूपया सलाना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बक्सर है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदको से अपील किया है कि वे दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्य स्थल पर ही एनसीएस पर नि:शुल्क निबंध किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:द होली सेवियर चर्च में प्रार्थना,कम्बल वितरण और डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क जांच आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बजट की समीक्षा पर फुटाब ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं को फिट और नशा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया स्टील 2025 सम्‍मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

गोविंद हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा! परेड निरीक्षण एवं झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment