RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले

रायपुर/छत्तीसगढ़ 24 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा- आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

Related posts

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में उपकारा बेनीपुर में ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अंतःमन को पुलकित करते है प्रणय जी के भोजपुरी गीत: दीप श्रेष्ठ

rktvnews

सिवान के पुनक बुजुर्ग राजकीय मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय मान्यता के बाद भी उच्च विद्यालय स्तरीय भवन का नही हुआ निर्माण,शिक्षकों के अभाव में कैसे होगा शिक्षा का विकास: राघवेंद्र सिंह खरवार

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग में फेरबदल का फूटाब ने किया स्वागत, नकारात्मक शैली से सरकार की हुई किरकिरी: प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment