RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक।

देहरादून/उत्तराखंड 18 अक्टूबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में आज सचिवालय में होमगार्ड्स, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, बैंक, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग तथा गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने प्रदेश में स्थित सभी बैंकों, एयरपोर्ट्स, हेलीपेड, औद्योगिक संस्थानों, सिडकुल, राज्य एवं केन्द्र सरकार के उपक्रमों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बलों की आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी गृह विभाग को जल्द प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि राज्य में बैंकों एवं औद्योगिक संस्थानों, हेलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुरक्षा बल की नितान्त आवश्यकता है।
इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, विम्मी सचदेवा एवं उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग, गृह विभाग, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों व बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

बेतिया:योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय कराएं पूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया एमआर होम और छात्रावासों का शिलान्यास व लोकार्पण।

rktvnews

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव, “सांभर महोत्सव 2025” का हुआ आगाज़।

rktvnews

Leave a Comment