RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ करेंगे।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अक्टूबर, 2023 को शाम लगभग 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ करेंगे। ये केन्द्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।
ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्र ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। प्रत्येक केन्द्र कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में लगभग 100 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग जगत के भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इन केन्द्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों को अधिक सक्षम एवं कुशल जनशक्ति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करने में मदद मिलेगी।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने “नो व्हीकल डे” का किया अनुपालन,पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय।

rktvnews

बक्सर:स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक परिसदन आरा में आयोजित।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment