RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर गीत, ग़ज़ल एवं कविताओं की महफ़िल।

बड़हरा/भोजपुर 13 अगस्त।बड़हरा के कोल्हरामपुर में स्थित शिक्षाविद् राम ईश्वर राय स्मृति भवन में सजग रचनाकार संघ के तत्वावधान में विशाल काव्य गोष्ठी ‘का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम यश:कायी पूर्व प्रधानाध्यापक, राम ईश्वर राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। हिन्दी- भोजपुरी के वरिष्ठ गीतकार एवं सांस्कृतिक लोकस्वर पत्रिका के प्रधान संपादक, राजाराम सिंह प्रियदर्शी ने जाह दिन देश हाथ से बे हाथ होई ,बुझिह रामराज आ गईल ” भोजपुरी गीत से मौजुदा सियासत पर कटाक्ष कर वाह वाही बटोरी। इसी क्रम में बक्सर से आए बाल कवि विश्वजीत ने अपनी राष्ट्रभक्ति कविता से लोगों का दिल जीतने में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर जाने माने कवि सुरेन्द्र शर्मा विशाल ने अपनी ग़ज़ल *दिवाना आखिर बना के चल देलन, परवाना बना के चल देलन पढ़ कर प्रेम के जद्दोजहद का शानदार बखान किया। बक्सर के मशहूर कवि ह्रदय नारायण शर्मा हेहर ने तो अपनी व्यंग रचना से उपस्थित लोगों को लोट पोट कर दिया।सारण से आए कवि रजनीश कुमार गौरव अपनी भोजपुरी कविता से तारीफें हासिल करने में कामयाब रहे। स्थानीय समाजसेवी एवं कवि सी.पी.चक्रवरती ने अपनी रचना से भारत के वर्तमान माहौल पर जोरदार तंज़ कसा।
इस मौके पर अर्जुन कुमार ठाकुर, विनोद कुमार सिंह,बस रोपन साह एवं धीरेन्द्र ने भी अपनी काव्य पाठ से भरपूर तालियां बटोरी।इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में प्रो.सियामति राय, प्रो.ब्रजेश कुमार राय, अवधेश ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी विचार प्रकट किया।
अध्यक्षता महेंद्र प्रताप शर्मा, संचालन नरेंद्र तथा धन्यवाद् ज्ञापन यूनियन नेता उमेश कुमार सुमन ने किया।

Related posts

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:कला, संगीत और साहित्य के महान पोषक थे डा जगदीश पाण्डेय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय प्यारेलाल जी खंडेलवाल की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ‘देश में रक्षा विनिर्माण के अवसर’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: सदर अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment