
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई। शहर के ग्रैंड होटल सभागार में आयोजित ‘एक शाम श्री मंगलधाम के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई। देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम मंदिर के निर्माण सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और संत प्रवचन का आनंद लिया। परमपूज्य संत प्रदीप जी महाराज, बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, सूर्यभान सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन, महंत मनोज बाबा, रामदिनेश यादव एवं कृष्णकांत दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभय विश्वास भट्ट ने किया।कार्यक्रम में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।अपने प्रवचन में संत प्रदीप जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा, संस्कार और धर्म रक्षा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने और युवाओं को सही दिशा देने का माध्यम होता है तथा देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।देवघर में बन रही 108 फीट ऊंची प्रतिमा एवं श्री मंगलधाम निर्माण में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन एवं कौशल विद्यार्थी ने भी अपनी बातोंको रखा। समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। सक्रिय भागीदारी में जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, ओम प्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, ललन सिंह, शंभु चौरसिया, नवीन प्रकाश, छोटू सिंह, सुनील पाठक, बलराम सिंह, रोहित सिंह बजरंगी, ममता सिंह, चूनी सिंह, अमरेंद्र शक्रवार, भानु प्रकाश दुबे, मंटू सिंह, संजय राय, मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, राहुल सिंह की रही।
