RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा रोजगार मेला में 253 अभ्यर्थियों का निर्धारित मापदंड के आधार पर हुआ चयन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।आईसेक्ट इंडिया–रोजगार मंत्रा की ओर से आरा में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन जिला स्कूल, सिविल कोर्ट के पीछे स्थित ए3 इंटरनेशनल कार्यालय में आयोजित हुआ।मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां भाग ली।प्रतिनिधि आयुष कुमार सिन्हा ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में कुल 327 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। इसमें बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष फाइनेंस, ब्लिंकिट, टेक्निको इंडस्ट्रीज और जय भारत मारुति सहित कई कंपनियों ने हिस्सा लिया। भर्ती के लिए रिसेप्शनिस्ट, काउंसलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, सुपरवाइजर, प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव, आईटीआई टेक्नीशियन, बैंकिंग फील्ड एग्जीक्यूटिव तथा मोबाइल एवं लैपटॉप सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर इंजीनियर सहित विभिन्न पद शामिल थे।उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों में से 253 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बारिश के कारण जो अभ्यर्थी मेले में शामिल नहीं हो सके, वे ए3 इंटरनेशनल के आरा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ए3 इंटरनेशनल के प्रबंधक ने बताया कि रोजगार मेले में बिहार के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों ने भाग लिया। निर्धारित मापदंड के आलोक में साक्षात्कार के दौरान शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं बायोडाटा की जांच की गई।
आयोजकों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। कुछ कंपनियों द्वारा रहने एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

भोजपुर:रोटरी आरा द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग और कार्डियक अरेस्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरूद्वारा मे बलिदानी साहिबजादों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, लक्ष्य से अधिक 10566 किसानों का हुआ निबंधन।

rktvnews

भारत ने जॉर्जिया के साथ वस्‍त्र और रेशम उत्पादन सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर: प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच।

rktvnews

Leave a Comment