RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा सांसद सुदामा प्रसाद के अथक प्रयास से चिर परिचित मांग आरा-बलिया पीपा पुल के पास गंगा नदी पर स्थाई पुल एवं आरा बलिया फोरलेन सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति-माले!

स्थाई पुल एवं फोरलेन बनने से आरा-बलिया की विकास की रफ्तार होगी तेज-माले

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई।भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद के द्वारा अथक प्रयास से बरसों चिरपरिचित लंबित 1564 करोड़ रुपए की लागत से पीपा पुल पर स्थाई पुल एवं‌ फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिली!सांसद सुदामा प्रसाद ने पिछले 17 मार्च 026 को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मांग पत्र दिया था और उस मांग पत्र के आलोक में यह मांग उठाई थी वर्षों से लंबित आर-बलिया से जुड़ने वाली पीपा पुल पर स्थाई पुल का निर्माण एवं सड़क का निर्माण किया जाए!विदित हो कि आरा-बलिया की जनता के आवागमन में काफी कठिनाई होती थी इसको लेकर पीपा पुल बनाया गया था लेकिन यह पीपापुल भी अस्थाई था और यह छ: माह ही आवागमन के लिए चालू रहता था और गंगा नदी में पानी बढ़ने से यह पुल छः माह के लिए बंद हो जाता था जिसके चलते दोनों राज्यों बिहार एवं यूपी की जनता को आवागमन के लिए काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ता था!दोनों राज्यों की जनता की वर्षों से मांग हो रही थी उसके बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में भी बात उठाई थी फिर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस मांग को दोहराया था और काफी अथक प्रयास के बाद केंद्र सरकार को इस मांग को पूरा करना पड़ा!इस पुल एवं फोरलेन पुल के बन जाने से दो राज्यों की जनता के लिए आवागमन,व्यापार एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में काफी विकास होगी!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने गया में पितृपक्ष मेला-2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच सभी स्टॉलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता का संदेश देने का माध्यम है : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment