RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कचरा उठाव नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ने का दावा, समाजसेवी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

आरा/भोजपुर) डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई। शहर के स्टेशन रोड, सदर अस्पताल, डॉ. पी. मेहरा रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित कचरा उठाव नहीं होने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इन्होंने आरोप लगाया कि खुले में विभिन्न प्रकार के कचरे के साथ मेडिकल अपशिष्ट भी फेंका जा रहा है।
नगर आयुक्त सहित वरीय अधिकारी नियमित रूप से सभी 45 वार्डों का निरीक्षण कर आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करें तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाया जाए।उन्होंने नगर निगम की सफाई व्यवस्था का स्वतंत्र एजेंसी से सोशल ऑडिट कराने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। स्वच्छ आरा, सुंदर आरा ग्रीनरी आरा क्या केवल नारा बन कर रह जाएगा?

Related posts

भोजपुर:आरा क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर को चार रनों से पराजित किया।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सासाराम शहर में परिवहन के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया।

rktvnews

महिलाओं का मान सम्मान और अधिकार तो बढ़ा लेकिन अभिभावक आज भी सशंकित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment