
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।मसाढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य लालबाबू यादव के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर पंचायत भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह ने की।शोकसभा में मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, सरपंच वीरेंद्र सिंह, उपमुखिया सुबोध सिंह सहित पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य एवं गणमान्य ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दिवंगत लालबाबू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा कि लालबाबू यादव का असामयिक निधन पूरे मसाढ़ पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा अपने वार्ड के विकास के लिए सक्रिय रहते थे और पंचायत में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके निधन से पंचायतवासी मर्माहत हैं।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
